फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मयाली बाजार में लावारिस पशुओं से लोग परेशान

Mon, 29 Jun 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


जखोली। मुख्य बाजार मयाली में इन दिनों लावारिस गाय और बैलों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। बाजार की मुख्य सड़कों और पैदल मार्गों पर दिनभर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगने से यातायात बाधित हो रहा है। वहीं हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है। राज्य आंदोलनकारी व पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, वासुदेव, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष हरीश पुंडीर, जितेंद्र बुटोला, महावीर सिंह बुटोला और संजय सेमवाल आदि व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन को समय रहते प्रभावी कदम उठाने चाहिए वरना बड़ी अनहोनी हो सकती है। स्थानीय जनता और व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन तथा संबंधित पशुपालन विभाग से इन लावारिस पशुओं को पकड़कर नजदीकी गोशालों में भेजने और पशुओं को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें