फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर करें पौधरोपण

Mon, 29 Jun 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 16 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी विकासखंडों, तहसीलों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि लगाए जाने वाले पौधों की देखरेख भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्थानीय जलवायु के अनुरूप पौधे लगाए जाएं।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत ने सभी विभागों से अपनी-अपनी कार्ययोजना शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में हरेला पर्व को जनसहभागिता के साथ जनआंदोलन के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश तथा समाज कल्याण अधिकारी टीएस मलेठा आदि अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें