फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता का रखें ध्यान : डीएम

Thu, 19 Mar 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई-4 के तहत स्वीकृत 102 सड़कों का विभाजन तैयार कर उनका पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए। प्रत्येक सड़क की लंबाई वर्तमान स्थिति रखरखाव और जिम्मेदारी स्पष्ट दर्ज की जाए ताकि कार्ययोजना सही तरीके से बनाई जा सके। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें विकास की आधारशिला हैं इसलिए उनकी गुणवत्ता और नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी तकनीकी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। उन्होंने ब्रिज एंड रूफ विभाग की ओर से बनाए गए पुलों की स्थिति को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि जहां भी समस्या हो वहां प्राथमिकता से कार्य किया जाए ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें