रुद्रप्रयाग। फाटा क्षेत्र में आईटीआई खोलने की मांग के लिए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि फाटा और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आईटीआई न होने के कारण उन्हें दूर जाना पड़ता है। क्षेत्र में आईटीआई खुलने से युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद