फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पश्वाओं ने श्रद्धालुओं को दिए दर्शन

Wed, 19 Nov 2025 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्यूंड में चल रहे पांडव नृत्य के चौथे दिन पश्वाओं ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। पांडव नृत्य में नागार्जुन के पश्वा सुरेंद्र प्रसाद सेमवाल ने बताया कि केदारनाथ की यात्रा के दौरान पांडवों ने केदारखंड क्षेत्र का भ्रमण किया था। तबसे केदारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को इस परंपरा का निर्वहन करना पड़ता है। सहदेव के पश्वा प्रकाश सेमवाल ने कहा कि पूर्वजों से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी सकारात्मक भागीदारी निभा रही है। आचार्य आलोक सेमवाल और भूषण सेमवाल ने कहा कि हम अपने बुजुर्गों से इन पौराणिक परंपराओं और रीति रिवाजों को सीख रहे हैं ताकि आने वाले समय में अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के प्रयास में सफल हो सकें। पांडव नृत्य आयोजन में प्रधान प्रवीण सेमवाल, पांडव नृत्य समिति अध्यक्ष अरविंद डिमरी, कोषाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, भंडार गृह अध्यक्ष सुशील सेमवाल, विपिन, भास्कर सेमवाल, रंजन सेमवाल आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें