फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: योग से दे रहे स्वस्थ जीवन शैली का ज्ञान

Wed, 19 Nov 2025 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के भाणाधार स्थित गोविंद होटल में निशुल्क योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं। शिविर में आसपास के कई बुजुर्ग और युवा योग से स्वस्थ जीवन शैली को अपना रहे हैं। योग शिक्षक हरि सिंह पवार, सच्चिदानंद नौटियाल और राजेंद्र प्रसाद पोखरियाल ने बताया कि इन योग कक्षाओं की ओर से न सिर्फ यौगिक क्रियाओं को बताया जा रहा बल्कि मोटापा, अर्थराइटिस, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी बीमारियों और आयुर्वेद का ज्ञान भी लोगों को दिया जा रहा है। बताया कि कक्षाएं नित्य सुबह 5 से 6:30 बजे तक चल रही हैं। इन कक्षाओं के जरिये लोग स्वस्थ जीवन शैली और योग के प्रति जागरूक हो रहे हैं जिसमें रोजाना कई लोग जुड़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें