फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आठ सूत्री मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 Jul 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच दिन में कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

- आवास, ईपीएफ और नियमितीकरण की मांग उठाईं
तिलवाड़ा। नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के जिए जिलाधिकारी को आठ सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मांगपत्र में पर्यावरण मित्रों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, सभी कर्मचारियों के वेतन से नियमानुसार ईपीएफ कटौती सुनिश्चित करने व आठ से नौ वर्ष की सेवा पूरी कर चुके पर्यावरण मित्रों को नियमों के अनुरूप दैनिक वेतनभोगी के रूप में समायोजित करने सहित आठ मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन लंबे समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान सचिव सोनू कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री अरुण शिवा ब्रह्मपाल सहित अन्य पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें