फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव में 83 फीसदी मतदान

Sat, 18 Jul 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में जनपद के तीनों ब्लॉकों के शिक्षकों ने किया मतदान
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं प्रांतीय अधिवेशन के तहत जनपद स्तरीय मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जनपद के अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ ब्लॉक के शिक्षकों ने मतदान में भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया में जनपद के कुल 1032 शिक्षकों में से 860 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जखोली के 319 शिक्षकों में से 259, ऊखीमठ के 218 शिक्षकों में से 188, जबकि अगस्त्यमुनि के 495 शिक्षकों में से 413 शिक्षकों ने मतदान किया। करीब 83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत, कुसुम भट्ट, ललिता रौतेला, पिंकी देवी, नरेश कुमार भट्ट, नरेश जमलोकी, आलोक रौथाण, शंकर भट्ट, विजय भारती सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें