फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर गांधी पार्क में चल रही अवैध पार्किंग

विज्ञापन
रुद्रपुर गांधी पार्क में अवैध रूप से पार्क किए गए वाहन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
नगर निगम भले ही रुद्रपुर शहर में एक भी वाहन पार्किंग की सुविधा न दे पाया हो, लेकिन गांधी पार्क में खुलेआम धड़ल्ले से वाहनों की अवैध पार्किंग हो रही है। पार्क में रखूसदारों के वाहन अवैध रूप से पार्क होने के कारण नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। शाम के समय गांधी पार्क नशेड़ियों और शराबियों का अड्डा बन रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर का गांधी पार्क नगर निगम की आय का एक प्रमुख स्रोत है। विभिन्न आयोजनों के लिए पार्क को किराए पर देकर लाखों की आय प्राप्त होती है लेकिन अधिकारियों की काहिली और लापरवाही से इस पार्क की बेकद्री हो रही है। करीब 1800 वर्ग मीटर का यह पार्क नगर निगम की घोर उपेक्षा का शिकार है। पार्क में दिनभर वाहन खड़े रहते हैं लेकिन निगम के अधिकारी वाहनों को हटवाने तक का प्रयास नहीं करते हैं।
सुबह पार्क में टहलने वाले लोगों को वहां शराब की बोतलें और डिस्पोजेबल पड़े हुए मिलते हैं। कुछ लोगों ने निगम को शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई न हुई। गांधी पार्क से सटे कुछ ठेलों में शाम के समय खुलेआम शराब पिलाई जा रही है लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई करने की जहमत न उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें