फोटो
निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पार्किंग में जमा हो रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। रुद्रप्रयाग-सोनप्रयाग हाईवे पर रामपुर में बनी पार्किंग धंस गई। ऐसे में यहां खड़े वाहन धंस गए और उन्हें मशीनों की मदद से निकाला गया।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश सिंह रावत ने बताया कि रामपुर क्षेत्र में लंबे समय से भू-धंसाव हो रहा है। इस बार स्थायी समाधान करते हुए एनएच विभाग ने सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया था लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश और नालियों का पानी सड़क तथा पार्किंग क्षेत्र में जमा हो रहा है। वहीं मंदाकिनी नदी से भी कटाव हो रहा है। ऐसे में भूधंसाव के कारण यहां बनी पार्किंग धंस गई। यहां करीब 5-6 वाहन खड़े थे। उन्होंने बताया कि कहा कि यदि निर्माण के साथ उचित ड्रेनेज व्यवस्था बनाई जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने यहां के स्थायी समाधान की मांग की। उधर राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि मामला विभाग के संज्ञान में है। निरीक्षण के लिए टीम मौके पर भेजी गई है और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।