फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रोपाई के लिए गांव लौटे प्रवासी

Sat, 06 Jun 2026 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जखोली। ब्लॉक जखोली की ग्राम सभा भणगा में प्रवासी गांव पहुंचकर रोपाई में जुटे हैं। यहां मुंबई, दिल्ली और अन्य महानगरों से प्रवासी पहुंचे हैं और गांव पहुंचकर धान की रोपाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार के लिए भले ही उन्हें गांव से बाहर जाना पड़ता है लेकिन खेती और गांव से उनका रिश्ता आज भी कायम है। गांव के बुजुर्ग गोविंद राम थपलियाल ने बताया कि उनकी कई पीढ़ियां खेती से जुड़ी हैं। आज भी गांव के लोग रोपाई और कृषि कार्यों के समय घर लौटना नहीं भूलते। मुंबई से गांव पहुंचे विजयराम ने कहा कि हर साल रोपाई के समय गांव आना उनकी प्राथमिकता होती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें