फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में अराजक तत्वों का अड्डा बनकर रह गई पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की प्रसाद योजना में छह करोड़ से अधिक की लागत से बनी रुद्रप्रयाग की पार्किंग अराजक तत्वों का अड्डा बनकर रह गई है। यहां जगह-जगह प्लास्टिक व कांच की बोतलें पड़ी हैं। साथ ही चौकीदार कक्ष भी क्षतिग्रस्त है, जिसके समीप रेत का ढेर लगा है।
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व प्रसाद योजना में 6 करोड़ 46 लाख की लागत से रुद्रप्रयाग नए बस अड्डे में पुनाड़ गदेरे पर पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग में वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट भी बनाए गए हैं। साथ ही चौकीदार के बैठने के लिए कक्ष भी बना है, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय में इस कक्ष को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। साथ ही यहां रेत का ढेर लगा हुआ है, जिस पर आवारा पशु मंडराते रहते हैं। दूसरी तरफ पार्किंग में जगह-जगह पर प्लास्टिक व कांच की बोतलों के साथ ही केन भी पड़ी हुई हैं।
वहीं चिप्स, जूस, चॉकलेट के रेपर इधर-उधर बिखरे हुए हैं। यही नहीं रात होते ही पार्किंग में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जबकि कई निजी वाहनों की नियमित पार्किंग हैं। साथ ही हर दिन सुबह से अपराह्न तक गांवों से रुद्रप्रयाग आने वाली टैक्सी-मैक्सी भी यहां खड़ी होती है, लेकिन किसी भी वाहन संचालक/स्वामी को पार्किंग में बिखरा कूड़ा-कचरा नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अजीत राणा, सभासद सुरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत, रूपेश सेमवाल, राकेश मोहन बिष्ट ने प्रशासन, नगर पालिका और पर्यटन विभाग से पार्किंग के उचित रख रखाव की मांग की है। इधर, जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि पार्किंग का संचालन ठेकेदार के माध्यम से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें