फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर किसान मेला तीन मार्च से होगा शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। विवि का 107वां किसान मेला तीन मार्च से शुरू होगा, जो छह मार्च तक चलेगा। शनिवार को विवि कुलपति डॉ. तेज प्रताप की अध्यक्षता में गृह विज्ञान महाविद्यालय सभागार आयोजित किसान मेला सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

विवि की संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनुराधा दत्ता ने बैठक का संचालन किया। कुलपति ने मेले के उद्घाटन और समापन के लिए प्रगतिशील कृषक को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित करने की सलाह दी। उन्होंने आयोजकों को नई सोच के साथ मेले का आयोजन करने को कहा। उन्होंने मेले के दौरान होने वाले व्याख्यानों में उत्तराखंड के पलायन की समस्या और उससे जुडे़ मुद्दों, सीमांत पर्वतीय क्षेत्रों में पशुपालन एवं मैदानी क्षेत्र में बीज उत्पादन के नए आयामों से संबंधित विषयों से संबंधित लोगों को आमंत्रित करने को भी कहा।
बैठक में किसान मेले की विभिन्न समितियों का गठन, मेले में किसानों का दो दिवसीय भ्रमण, प्रचार सामग्री का निर्माण, विवि के बीज व प्रकाशनों की बिक्री, किसान गोष्ठी, मेले का बजट आदि पर चर्चा की गई। बैठक में विवि के अधिष्ठाता, निदेशक, संयुक्त निदेशक, विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें