फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

Fri, 17 Apr 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महाअभियान शुक्रवार को चंद्रापुरी में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही हर कार्य आसान होते हैं और पार्टी का जनाधार बढ़ता है। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में लाना है। मुख्य वक्ता नलिन भट्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो अहम कार्य किए हैं उन्हें सभी को समझ कर आगे बढ़ना है। संचालन विनोद देवशाली ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, अरुण चमोली, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरूवाण, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य किरण देवी, शकुंतला जगवाण, जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें