फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ड्यूटी स्थलों पर समय से पहुंचने के निर्देश

Fri, 17 Apr 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में एसपी ने यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिशा निर्देश दिए। एसपी निहारिका तोमर ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मृदु और शालीन व्यवहार प्राथमिकता होगी। शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को 18 अप्रैल शनिवार तक अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंचने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट व प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग राकेंद्र कठैत ने क्षेत्र की चुनौतियों से अवगत कराया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें