फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भैंसगांव में पांडव नृत्य चार से

Mon, 01 Dec 2025 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम सभा भैंसगांव में पांडव नृत्य का पारंपरिक एवं भव्य आयोजन 4 दिसंबर से 17 दिसंबर तक किया जाएगा। आस्था और लोकसंस्कृति से जुड़े इस आयोजन के तहत प्रतिदिन कई कार्यक्रम होंगे। 4 दिसंबर को पांडव दल नृत्य स्थल पर पहुंचेगा जो 17 दिसंबर तक चलेगा। वहीं 14 दिसंबर को चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा। पांडव लीला समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र जगवाण ने बताया कि 15 दिसंबर को गैंडा कौथिक एवं रात्रि सिरोता, 16 दिसंबर को गंगा स्नान तथा 17 दिसंबर को गांगेय देवता पूर्व स्थान पर विराजमान होंगे। पांडव लीला समिति ने सभी लोगों से इस आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें