रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में विश्व एड्स दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को एचआईवी से संबंधित तथ्यों, रोकथाम, उपचार उपलब्धता और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और विशेषज्ञों ने बताया कि एड्स प्रभावित व्यक्तियों के संरक्षण, गोपनीयता और भेदभाव-निषेध से जुड़े कानूनी प्रावधान सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। शिविर में छात्रों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान दिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को समाज में जागरूकता फैलाने और गलत धारणाओं को दूर करने का संदेश भी दिया गया। संवाद