फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्यूण्ड गांव में पांडव नृत्य का शुभारंभ

Sun, 16 Nov 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम स्यूण्ड में 11 दिवसीय पांडव नृत्य विधि-विधान व बाण पूजन के साथ शुरू हो गया। इस दौरान पश्वाओं ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद ढोल-दमाऊं की पारंपरिक थापों के बीच युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव, द्रौपदी सहित अन्य देवता पश्वाओं पर अवतरित हुए। इस दौरान पश्वाओं ने पारंपरिक मुद्राओं व पांडवों के प्रतीक चिह्नों (बाणों) के साथ नृत्य किया। बड़ी संख्या में पहुंचीं ध्याणियों व ग्रामीणों ने पांडव देवताओं को आशीर्वाद लेकर अर्घ्य अर्पित किया। प्रधान प्रवीण सेमवाल और पांडव समिति अध्यक्ष अरविंद डिमरी ने क्षेत्रवासियों से पांडव नृत्य के दर्शन करने और परंपरा को सहेजने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें