फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गुलदार ने फिर गाय को मारा

Sun, 16 Nov 2025 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। नगर क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से स्थानीय लोगों में डर बना है। नगर पंचायत के सरस्वती विहार केदारपुरम विश्वनाथ वार्ड में एक सप्ताह में गुलदार ने एक और गाय को मार डाला है। स्थानीय निवासी प्रदीप सेमवाल, दीपक सती ने कहा कि कुछ समय से बाजार में लावारिस घूमने वाले मवेशी रात को घरों के आसपास व खेतों में आ रहे हैं और गुलदार उन्हें शिकार बना रहे हैं। वहीं सुबह और शाम को बच्चे ट्यूशन के लिए आते-जाते हैं इससे अभिभावकों में भी डर है। ग्रामीणों ने वनविभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की। वहीं वन क्षेत्राधिकारी हरिशंकर रावत ने कहा कि उक्त क्षेत्र के आस-पास रात में गश्त के लिए टीम भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें