फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत के 165 पदों के परिणाम घोषित

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के जलई-सुरसाल से क्षेपं सदस्य निर्वाचित होने पर दीपक सिंह पर खुशी व्यक्त करते ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में ग्राम प्रधान के 265, क्षेत्र पंचायत की 106 और जिला पंचायत की 18 सीटों पर चुनाव हुआ था। सोमवार को इन पदों की मतगणना शुरू हुई। देर शाम तक लगभग 55 फीसदी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

जनपद में तीनों विकासखंडों में कुल 336 ग्राम पंचायतों में से 265 पदों पर ही चुनाव हुआ। मतगणना के दौरान अभी तक 95 पदों के ही परिणाम घोषित हो पाए हैं, इनमें अगस्त्यमुनि में 31, ऊखीमठ में 33 और जखोली विकासखंड में 31 ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 117 पदों में से 106 पर चुनाव हुआ था, जिसमें 59 पदों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। निर्वाचित पदों में अगस्त्यमुनि में 22, ऊखीमठ में 25 और जखोली ब्लॉक में 12 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। जबकि जिला पंचायत की सभी 18 सीटों पर 81 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। देर शाम तक घोषित 11 पदों के परिणामों में अगस्त्यमुनि विकासखंड में 6, ऊखीमठ में 3 और जखोली में दो सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें