फोटो
फाटा/केदारनाथ। केदारनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पूर्व वर्ष से अधिक पहुंची है। यात्रा दो माह के बाद यात्रा कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार करीब 13 लाख 12 हजार 449 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। स्थानीय व्यवसायी मुन्ना सिंह ने बताया कि गत वर्षों की अपेक्षा अभी तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। 13 लाख से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं जिससे स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि धाम में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। संवाद