फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: महिलाओं को रिंगाल से सामग्री तैयार करने का प्रशिक्षण दिया

Wed, 24 Jun 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। ग्राम पंचायत मक्कूमठ में एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग की ओर से चल रहे रिंगाल एवं बांस शिल्प प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने रिंगाल से तैयार की जाने वाली सामग्री का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक शिल्पकला से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं और युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान रहने और भोजन की भी निशुल्क है। आरसीटी के प्रशिक्षक वीरेंद्र बर्थवाल व मास्टर ट्रेनर प्रेम लाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रिंगाल और बांस से उपयोगी एवं आकर्षक उत्पाद तैयार करना सिखाया जा रहा है। इनमें पेन स्टैंड, टोकरी, डस्टबिन, बालों की क्लिप सहित कई सजावटी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। महिलाओं को बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने की जानकारी भी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें