गदरपुर में पुलिसकर्मियों के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। थाने में एक दरोगा और कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को भी दो दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद सभी को आइसोलेट करने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। बुधवार को थाना परिसर में रहने वाले पुलिस स्टाफ और उनके परिवार के 54 लोगों के टेस्ट सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव सरना की देखरेख में किए थे। डॉ. सरना ने बताया कि 54 लोगों में से चार लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो एसआई, एक कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की पत्नी शामिल है। इधर थाने के सील करने के बाद अब महतोष पुलिस चौकी को सैनिटाइज कर सभी कार्य यहां से संचालित किए जा रहे हैं।