फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुआ एक करोड़ की राखी का कारोबार

विज्ञापन
रुद्रपुर के बाजार में राखी खरीदती महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। बहन और भाई के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व को इस वर्ष बाजार ने भी खूब भुनाया है। यूएस नगर जिले में इस साल करीब एक करोड़ रुपये की राखियों का कारोबार हुआ। राखियों के कारोबार में इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कारोबार बढ़ने से खासकर राखी के थोक व्यापारी के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर्व को लेकर जिलेभर में करीब 15 दिन पहले से ही रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सज गई थीं। इस बार रक्षाबंधन और 15 अगस्त एक ही दिन होने के कारण देशभक्ति आधारित राखियों का कलेक्शन भी बाजारों में उतारा गया है। बहनें भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी कर रही हैं। राखी का कारोबार तेज होने से थोक व्यापारियों को काफी फायदा हो रहा है।
यूएसनगर के रुद्रपुर शहर से ही नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में राखियां भेजी जाती हैं, जिस कारण रक्षा बंधन के पर्व में यूएसनगर जिले के थोक राखी व्यापारियों को सबसे अधिक मुनाफा हो रहा है। थोक व्यापारी अजय नागपाल ने बताया कि इस बार यूएसनगर में करीब एक करोड़ की राखियों की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष राखी के कारोबार में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि इस बार 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। कलकत्ता, मुंबई, अहमदाबाद, राजकोट, दिल्ली और अंबाला से विभिन्न प्रकार की राखियां मंगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें