फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: महाशिवरात्रि पर त्रियुगीनारायण में सात जोड़े विवाह बंधन में बंधे, अक्षय तृतीया तक के लिए बुकिंग

Thu, 27 Feb 2025 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी (रुद्र प्रयाग)

सार

तीर्थपुरोहित समिति के सचिव सर्वेश्वरानंद भट्ट ने बताया कि समिति के माध्यम से सात जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। बताया कि बीते कुछ वर्षों से यहां विवाह के लिए स्थानीय के साथ उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों और अन्य प्रांतों से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
त्रियुगीनारायण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में सात जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वहीं, मंदिर में सुबह से दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर त्रियुगीनारायण मंदिर में गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ सहित अन्य जगह के सात जोड़े विवाह के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में अलग-अलग स्थानों पर संबंधित लोगों ने अपने परिजनों और सगे-संबंधियों की मौजूदगी में विवाह परंपराओं का निर्वहन किया और सात फेरे लिए। तीर्थपुरोहित समिति के सचिव सर्वेश्वरानंद भट्ट ने बताया कि समिति के माध्यम से सात जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। बताया कि बीते कुछ वर्षों से यहां विवाह के लिए स्थानीय के साथ उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों और अन्य प्रांतों से पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया तक के लिए विवाह की बुकिंग मिल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: मौसम में बदलाव...प्रवासी पक्षी बदलने लगे ठिकाना, आसन रामसर साइट से छह प्रजातियों के परिंदे लौटे

साथ ही इस वर्ष मकर संक्रांति से अभी तक यहां 40 से अधिक विवाह हो चुके हैं। दूसरी तरफ महाशिवरात्रि के पर्व पर त्रियुगीनारायण, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, फाटा सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों के साथ ही अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटी रही और आराध्य के जयकारे गूंजते रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें