रुद्रपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बढ़ाए गए लॉकडाउन के साथ ही वाहनों के पास भी तीन मई तक मान्य होंगे। एआरटीओ ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी प्रति एसएसपी और आरएम सिडकुल को भेजी गई है।
मंगलवार को लॉकडाउन की समय सीमा 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक कर दी गई। इसके बाद परिवहन विभाग की ओर लॉकडाउन की अवधि तक मान्य पासों की वैधता ही आगे बढ़ा दी गई। रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय से जिलेभर के 1600 वाहनों के पास जारी किए गए थे। एआरटीओ संदीप सैनी ने कहा कि जिले में 14 अप्रैल तक के लिए वाहनों को पास किए गए थे। मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि तीन मई किए जाने के बाद अब यह पास लॉकडाउन की पूरी अवधि तक मान्य होंगे। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। जिन वाहनों को पूर्व में 14 अप्रैल तक पास जारी किए वह स्वतः तीन मई तक मान्य होंगे। मार्गों पर वाहनों को रोका नहीं जाएगा।