फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद करने पर कोटेदारों को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान मनमाने ढंग से दुकान बंद करने पर डीएसओ ने दो कोटेदारों को नोटिस थमाया है। नोटिस में चेताया गया है कि दुकानों को बंद करने का सन्तोषजनक जवाब नहीं मिला तो दुकानों को निलंबित करने के साथ ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं अचानक छापे पड़ने से दिनभर सस्ता-गल्ला विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।  मंगलवार को डीएसओ श्याम आर्या ने गदरपुर क्षेत्र में सस्ता-गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में अचानक छापे मारे । इस दौरान जाफरपुर में कोटेदार दिलीप सिंह व अलख देवी में निशांत अरोरा की दुकानें बंद मिलीं। आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान बंद रहने से जरूरतमंद लोगों को परेशान होना पड़ता है। डीएसओ ने दोनों कोटेदारों को कॉल कर दुकान बंद करने का कारण पूछा तो दोनों सही जवाब नहीं दे पाए। डीएसओ आर्या ने बताया दोनों कोटेदारों को नोटिस देकर पांच दिन के भीतर जवाब मांगा है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद नहीं की जा सकती है। कोटादार जरूरतमंदों को घर-घर जाकर राशन वितरित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें