फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जीआईसी ग्वेफड़ के पहुंच मार्ग की बदहाली पर अधिकारियों को फटकार

Mon, 10 Feb 2025 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जन संवाद कार्यक्रम में बोले डीएम, शिकायतों को लें गंभीरता से
विज्ञापन

20 शिकायतें हुईं दर्ज, 12 का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। विकास भवन सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में फिर से सड़कों का मुद्दा उठा। इस दौरान डीएम सौरभ गहरवार ने राजकीय इंटर कॉलेज ग्वेफड़ के पहुंच मार्ग की बदहाली पर अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने विभागीय अधिकारियों से दो टूक कहा कि जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में दर्ज होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। जन संवाद में 20 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में धनपुर पट्टी के ग्राम खैड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने जीआईसी ग्वैफड़ पहुंच मार्ग की स्थिति के बारे में कहा कि यहां बच्चों का आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। बावई गांव निवासी रीमा देवी ने दुर्गाधार-बावई मार्ग के खस्ताहाल पुश्ते से उनके मकान को खतरा होने की बात कही। पोखरा गांव की सुनीता देवी ने कहा कि उनका पुराना आवास जर्जर हो चुका है जिसमें रहना संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत भवन की स्वीकृति दिलाने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के साथ निरीक्षण करने को कहा। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, एडीएम श्याम सिंह राणा, एसडीएम जखोली भगत सिंह फोनिया, ऊखीमठ अनिल शुक्ला और सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें