फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: महायज्ञ में डालीं आहुतियां

Thu, 26 Feb 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। विकासखंड जखोली अंतर्गत ग्राम भणगा में मां भगवती छिन्नमस्तिका काली मंदिर समिति की ओर से देवी भागवत एवं महाशिवपुराण कथा का आयोजन हुआ। आयोजन की शुरुआत जल यात्रा से हुई। इसके बाद विधि-विधान से महायज्ञ में आहुतियां दी गईं। पंडित गणेश भट्ट ने बताया कि मां काली का यह पवित्र स्वरूप ग्राम भणगा, रहड़, बग्जीवाला एवं खाल गांव के ग्रामीणों की कुलदेवी के रूप में पूजित है। मां अपने गर्भगृह में विराजमान रहकर समस्त ग्रामवासियों की रक्षा करती हैं। मुंबई से पहुंचीं वंदना थपलियाल ने बताया कि करीब 15 वर्षों बाद उन्होंने मां काली के दर्शन किए हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बुद्धि राम भट्ट, मगन सिंह रावत, प्रदीप रावत, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नवीन सेमवाल, संजय रावत, गोविंद राम थपलियाल और शिवानी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें