फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 किसानों को वितरित की गई बड़ी इलायची की

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भेषज विकास इकाई की विकासखंड के ग्राम पंचायत स्वीली-सेम व ग्राम पंचायत जखोली में कृषकों को बड़ी इलायची की 8400 पौध वितरित की गई। दरमोला गांव में आयोजित पौध वितरण कार्यक्रम में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने ग्राम पंचायत स्वीली सेम के 30 किसानों को 40 नाली भूमि पर रोपण के लिए 3200 व ग्राम पंचायत जखोली भरदार के 13 कृषकों को 65 नाली भूमि पर रोपण के लिए 5200 बड़ी इलायची की पौध नि:शुल्क वितरित की गई। इस मौके पर सेमवाल ने काश्तकारों को बड़ी इलायची के पौधों के कृषिकरण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे काश्तकार अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। इस पौध को बंदर व अन्य जंगली जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। कार्यक्रम में भेषज विकास इकाई के जिला प्रमोद कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता केएन डिमरी, मोहित डिमरी, डीपी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें