फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को दिलाई शपथ, नए मतदाताओं को दी वोटर आईडी

विज्ञापन
रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में गए मतदाताओं को वोटर आईडी देते डीएम और विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर/पंतनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। डीएम ने कहा कि मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि सभी लोग मतदाता निर्वाचन नामावली में अपना दर्ज कराते हुए वोटर आईडी बना सके।
विज्ञापन

विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए। एडीएम उत्तम सिंह चौहान ने अधिक से अधिक मतदान की अपील की। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रमों से मतदाता जन जागरूकता अभियान से संबंधित प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नए मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र भी दिए गए।
संचालन राज बहादुर शर्मा ने किया। डीएम ने कलक्ट्रेट प्रांगण में भी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसके अलावा विकास भवन सहित जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के भी मतदाता जागरूकता की भी शपथ संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा दिलायी गयी। गई। वहां प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, सीईओ रमेश आर्या, एसडीएम मुक्ता मिश्र, ओसी कलक्ट्रेट एनएस नबियाल, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी पीबी बुधलाकोटी आदि थे।
विज्ञापन

इधर, एएन झा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केके शर्मा ने विद्यार्थियों और स्टाफ को शपथ दिलाई और वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता कराई गई। निबंध में अंकित कोली और वाद विवाद में रमेश कुमार ने बाजी मारी।
इधर, पंतनगर विवि के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। विवि के अन्य कार्यालयों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया और सभी कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

रुद्रपुर में हुए कार्यक्रम में शपथ लेते डीएम, विधायक व अन्य अधिकारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें