जखोली में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों को दी गई हाइजीन क?
- फोटो : RUDRAPRYAG
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास द्वारा बाल विकास परियोजना के तहत 10 कुपोषित व दो अति कुपोषित बच्चों को पोषण किट और 34 किशोरियों को हाइजीन किट दी गई। इस मौके पर अभिभावकों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होने और पौष्टिक भोजन देने की सलाह दी गई।
परियोजना कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में बाल विकास परियोजना अधिकारी हिमांशु बडोला ने अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परिजनों को जरूरी जानकारी दी। कहा कि विभागीय स्तर पर इस तरह के बच्चों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिला समन्वयक प्रीति बिष्ट ने इस दौरान किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। मौके पर जयदीप शाह, मुकुंदी शाह, शशि कुमार शुक्ला, अब्दुल जावेद, बचुली गडिय़ा, चौमा पटवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो