फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एनएसएस के स्वयंसेवियों ने बूथों पर की मतदाताओं की मदद

Wed, 20 Nov 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि/गुप्तकाशी/ऊखीमठ। केदारनाथ विस उपचुनाव में बुजुर्ग, दिव्यांग और अन्य जरूरतमंद मतदाताओं की मदद के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवी तैनात रहे। उन्होंने जरूरतमंद मतदाताओं को घर से पोलिंग बूथ तक लाने व मतदान के बाद घर पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन


बुधवार को जीजीआईसी व जीआईसी अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर-न्याल्सू, त्रियुगीनारायण, मनसूना, बसुकेदार, पठालीधार सहित अन्य पोलिंग बूथों पर चार-चार स्वयंसेवी तैनात किए गए थे। इनमें छात्र व छात्राएं शामिल थे। इन स्वयंसेवियों ने बुजुर्ग मतदाताओं की मतदान में भी मदद की। एनएसएस के जिला प्रभारी नंदलाल ने बताया कि केदारनाथ विस के 173 पोलिंग बूथों में कुछ दूरस्थ बूथों को छोड़कर अन्य सभी में एनएसएस के स्वयंसेवी तैनात किए गए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में हुए विस और बीते लोस चुनाव में भी एनएसएस के स्वयंसेवियों ने मतदाताओं की मदद की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें