फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: खर्च का लेखाजोखा प्रस्तुत नहीं करने पर जारी होगा नोटिस

Tue, 07 Jan 2025 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की ओर से चुनाव खर्चों का लेखा विवरण स्वयं या अभिकर्ताओं की ओर से रखा जाएगा। प्रचार के दौरान प्रत्याशी के खर्च का तीन बार रिटर्निंग अधिकारी निरीक्षण करेंगे। जनपद में 8, 14 और 21 जनवरी को पांचों निकाय में प्रत्याशियों के खर्च का संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। किसी प्रत्याशी ने खर्च का लेखाजोखा प्रस्तुत नहीं किया तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी व नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में चुना लड़ रहे प्रत्याशियों का (निर्विरोध को छोड़कर) व्यय लेखा पंजिका मिलान किया जाएगा। अगर कोई प्रत्याशी अपने खर्च का लेखाजोखा प्रस्तुत नहीं करता तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा। आरओ मीनल गुलाटी और आरओ अनीता पंवार ने बताया कि नगर पंचायत तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि में चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्च का लेखा-जोखा अगस्त्यमुनि उप कोषागार कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। इसी तरह नगर पंचायत गुप्तकाशी व ऊखीमठ के प्रत्याशियों को उपकोषागार ऊखीमठ में ब्योरा प्रस्तुत करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें