फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में विधायक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में विधायक भरत सिंह चौधरी को रिटर्निंग ऑफिसर/ एसडीएम ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। विधायक चौधरी द्वारा जखोली ब्लॉक के तैला क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें 30 से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनका संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर अपर्णा ढौंड़ियाल ने विधायक को नोटिस भेजा है। विधायक से 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब मांगा गया है। आरओ ने बताया कि विस चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहित के तहत पूरे जिले में धारा 144 लागू है। साथ ही कोविड-19 नियमों का पालन भी अनिवार्य है। विधायक द्वारा नियम तोड़ने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें