फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी खांकरा में इंटर में एक भी छात्र नहीं

Fri, 25 Dec 2015 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
 सात एलटी शिक्षकों के भरोसे संचालित विद्यालय में कक्षा 6 से 10 वीं तक 88 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पीटीए अध्यक्ष व ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री ने विद्यालय में प्रवक्ता पदों का सृजन कर शीघ्र तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में शासन स्तर पर हाईस्कूल से इंटरमीडिएट उच्चीकृत जीआईसी खांकरा में शिक्षण सत्र 11-12 में कक्षा 11 वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई।

सत्र 12-13 के अलावा सत्र 13-14 में यहां इंटर कक्षाओं का एलटी स्टाफ की मदद से नियमित संचालन किया गया। बीते सत्र में विद्यालय में  कक्षा 11 में 15 और कक्षा 12 में 17 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे, लेकिन शिक्षण सत्र में कक्षा 11 में एक भी प्रवेश नहीं हुए। स्थिति यह रही कि कक्षा 12 के 15 छात्र-छात्राओं ने भी अगस्त माह तक अपनी टीसी निकाल अन्यत्र प्रवेश ले लिया। कारण बीते चार वर्ष से विद्यालय में प्रवक्ता संवर्ग में एक भी पद का सृजन नहीं हुआ और न ही तैनाती हुई।

ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी व पीटीए अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद डंगवाल का कहना है कि विद्यालय सिर्फ नाम का इंटर कालेज बनकर रह गया है। इंटर में  एक भी छात्र पंजीकृत नहीं है। सीईओ से लेकर शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन प्रेषित करने के साथ अनशन भी कर चुके  हैं, लेकिन सुध किसी ने नहीं ली है।
विज्ञापन


उच्चीकृत विद्यालयों में पदों का सृजन व तैनाती शासन स्तर से होनी है। वर्ष 2011 में जनपद में आठ विद्यालय उच्चीकृत हुए थे। पदों का सृजन व तैनाती नहीं होने से वर्तमान शिक्षण सत्र में तीन विद्यालयों में कक्षा 11 में इस सत्र में प्रवेश नहीं हुए हैं।- एससी भट्ट, सीईओ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें