फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ ने मासूम भतीजे को पटका, इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
गूलरभोज में मृतक उमंग का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गूलरभोज। अपने ही ताऊ के पटखने से घायल हुए दो साल का मासूम तीन दिन तक मौत से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गया। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कराने के साथ ही आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की मौत के बाद पुलिस धारा 307 को हत्या की धारा 302 में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच निवासी मनोज सक्सेना संयुक्त परिवार में रहते हैं। दो जुलाई को उनके दो वर्षीय मासूम बेटे उमंग को उनका बड़ा बड़ा भाई कमल बाजार घुमाने ले गया था और वापस घर लाकर टॉफी खिला रहा था। आरोप है कि अचानक गुस्से में कमल ने उमंग को गली के बाहर पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मासूम की चीख सुनकर परिजन, मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उमंग को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। आईसीयू में तीन रखने के बाद भी रविवार को जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उमंग को बरेली रेफर कर दिया। रविवार रात राममूर्ति अस्पताल पहुंचे बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से बदहवास मनोज ने अपने बड़े भाई के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी जेसी तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 307 आईपीसी के तहत केस दर्ज हुआ था, जिसे हत्या की धारा 302 में तरमीम कर दिया गया है।
दूसरा जन्मदिन भी नहीं देख सका उमंग
गूलरभोज। वार्ड नंबर पांच निवासी मनोज उर्फ मन्नू का मासूम पुत्र उमंग 10 जुलाई 2018 को जन्मा था। बच्चे के माता-पिता आगामी 10 जुलाई को उसका दूसरा जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटे थे। मनोज के दो बच्चों में उमंग छोटा था और वह परिवार के साथ मोहल्ले वालों का भी लाडला था। आरोपी ताऊ कमल सक्सेना मासूम उमंग को खूब घुमाता फिराता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को भी कमल ने उमंग को बाजार घुमाया टॉफी आदि खिलाई थी। इसके बाद जाने क्या हुआ कि कमल ने उसे पटक दिया। उमंग की मौत पर गूलरभोज का बाजार आधा दिन बंद रहा। उमंग की मां पूनम, उसके दादा सुरेश, चाचा पवन का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें