रुद्रपुर के गोविंद नगर में आत्महत्या करने वाली नवविवाहिता अंजली भट्ट का फा इल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विवाहिता ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों का आरोप है कि पति ने विवाहिता की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भीमताल के ग्राम रौंसिल निवासी अंजलि भट्ट (20) पुत्री हरीश चंद्र भट्ट ने करीब एक साल पहले परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ सोनू मेहता नाम के युवक से शादी की थी। इसके बाद मायके वालों ने अंजलि की कोई खोज खबर नहीं ली। बताया जा रहा है कि अंजलि का पति सोनू उसे लेकर रुद्रपुर आ गया। वह सिडकुल की किसी फैक्ट्री में काम कर रहा था।
आसपास के लोगों के मुताबिक अंजलि गोविंद नगर में कमरा लेकर अकेली ही रहती थी। उसने बीते शुक्रवार को दूसरा कमरा किराये पर लिया था। सोमवार की रात को उसने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। सुबह जब देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक वीरेंद्र पाल ने खिड़की से देखा। कमरा अंदर से बंद था और अंजलि फंदे से लटक रही थी।
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस की सूचना पर अंजलि के पिता हरीश चंद्र भट्ट व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता का आरोप है कि अंजलि के पति ने ही उसकी हत्या की है। एसओ ट्रांजिट कैंप विद्यादत्त जोशी ने बताया कि परिजन पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ होगा। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मृतका के पति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।