फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिले नवजात को अल्मोड़ा शिशु निकेतन भेजा

विज्ञापन
रुद्रपुर के जिला अस्पताल में नवजात के साथ बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष और एएनएम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दक्ष चौराहे से थोड़ा पहले सड़क किनारे फेंके गए नवजात (लड़का) को अस्पताल में एक दिन भर्ती करने के बाद अब अल्मोड़ा शिशु निकेतन में भेज दिया है। चाइल्ड वैलफेयर सोसायटी (सीडब्लूसी) की बैठक के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन टीम उसे छोड़ने के लिए गई। इधर, पुलिस ने नवजात को फेंकने वाले दोषी माता-पिता की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिला बाल कल्याण समित की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रजनीश बत्रा ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से नवजात का हालचाल जाना। बीते शुक्रवार को शिमला पिस्तौर निवासी प्रवीण कुमार और उनकी पत्नी शोभा देवी को सुबह की सैर के दौरान सड़क किनारे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी थी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो बच्चा पड़ा हुआ था। दंपति ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी थी। डॉक्टर ने बताया था कि नवजात को पैदा होने के कुछ घंटे बाद ही फेंक दिया गया। शनिवार को नवजात शिशु को लेकर सीडब्लूसी की बैठक में नवजात को अल्मोड़ा शिशु निकेतन भेजने पर सहमति बनी। चाइल्ड हेल्प लाइन काउंसलर पुष्पा कांडपाल ने बताया नवजात को लेकर उनकी टीम अल्मोड़ा चली गई है। वहीं ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया नवजात को फेंकने वालों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें