फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: देवरियाताल महोत्सव की नई कार्यकारिणी गठित

Fri, 07 Aug 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




ऊखीमठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाले देवरियाताल महोत्सव की तैयारियों को लेकर ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। इस दौरान मेले को भव्य स्वरूप देने की रूपरेखा तय की गई और पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि सारी, ऊखीमठ और मनसूना से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां देवरियाताल पहुंचेंगी, जहां सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। नई कार्यकारिणी में नंदन सिंह रावत को अध्यक्ष, योगेंद्र सिंह नेगी को सचिव, मुकेश सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल व उपजिलाधिकारी अनिल रावत को संरक्षक व मेला अधिकारी बनाया गया है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण, ग्राम प्रधान अनीता देवी और विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें