मयाली पुलिस चौकी इंचार्ज केएस बिष्ट व तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि सोमवार को प्रात: साढ़े नौ बजे बुडना से चार नेपाली मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन कच्चा मार्ग होने और चढ़ाई के चलते अचानक पीछे की तरफ सरकने लगा।
इस दौरान वाहन में बैठे केशर बहादुर (17) पुत्र हेम बहादुर, निवासी खेर गांव, जिला रुकम नेपाल ने बाहर छलांग लगा दी, जिससे वह वाहन के पिछले टायर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुनील पुत्र मोहन और रमेश पुत्र हरक घायल हो गए। इधर, तहसीलदार ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वाहन चालक/मालिक धन सिंह नेगी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।