आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवियों ने केदारनाथ में चलाया स्वच्छता अ?
- फोटो : RUDRAPRYAG
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्लीन इंडिया कार्यक्रम में केदारनाथ में सफाई अभियान चलाया। साथ ही यहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयं सेवियों ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के साथ ही केदारपुरी में मंदाकिनी नदी तट, सरस्वती नदी तट समेत अन्य स्थानों पर साफ-सफाई करते हुए एक कुंतल से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। जिलाधिकारी मनुज गोयल व पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने स्वयं सेवियों की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी राहुल डबराल, अभिलाषा पंवार, निशा, राजेंद्र सुमित, संतोष, हेमंत, आर्यन, प्रथमेश आदि मौजूद थे। संवाद