फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता व बच्चों के बीच नियमित संवाद जरूरी

विज्ञापन
जीआईसी मणिपुर में छात्र, शिक्षक, मातृ संवाद समारोह में समता समिति की पुस्तका हमारा कारवां का किया - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जीआईसी मणिपुर में छात्र, शिक्षक, मातृ संवाद व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य महावीर सिंह रावत व पीटीए अध्यक्ष प्रीति देवी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माता-पिता व बच्चों के बीच नियमित संवाद स्थापित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षिका ललिता रौतेला ने कहा कि बच्चों के पढ़ाई व करियर में माता-पिता की अहम भूमिका होती है। बेटा हो चाहे बेटी अपने अभिभावकों व शिक्षक/शिक्षिका को अपनी समस्याएं खुलकर बताएं, जिससे समय रहते उनका हल हो सके। इस मौके पर वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट व विद्यालय स्तर पर पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा अनीता, दीक्षा, मेघा, मानसी, मधु और अंकिता को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव गजेंद्र रौतेला व समता समिति के रजनी गोस्वामी व नीलम बिष्ट, दिनेश सजवाण, अंजेश कुमार, बीएस भंडारी, पंकज गोस्वामी, पीएस कंडारी, अविनाश कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष कौशल्या देवी, भारती, सोनम, पूजा समेत कई महिला अभिाभवक मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें