रुद्रप्रयाग। जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की कक्षाओं 6, 7, 8, 9 व 11 के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग हुई। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इधर अगस्त्यमुनि में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि और अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि परीक्षा केंद्रों में सुबह से ही छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा देने आए छात्र तरुण ने बताया कि फूलदेई पर्व के अवसर पर उन्होंने सुबह घर-घर जाकर फूल डालकर पर्व मनाया और उसके बाद परीक्षा देने केंद्र पहुंचे। पेपर अच्छा रहा और अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए ही आए थे। हंसिका, हार्दिक, अमन सहित कई छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल था और परीक्षा अच्छी रही। संवाद