रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जज की अध्यक्षता में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर और बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में किया जाएगा। संवाद