फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने किए बाबा केदार के दर्शन

Wed, 13 May 2026 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने बुधवार को बाबा केदार के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और राज्य वासियों की सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। राज्यपाल बुधवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे जहां मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। राज्यपाल ने कहा कि यहां की दिव्य और आध्यात्मिक अनुभूति अविस्मरणीय है। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। राज्यपाल ने व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने श्रद्धालुओं और तीर्थपुरोहित समाज से भी संवाद किया और यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें