रुद्रप्रयाग। परिवहन विभाग ने केदारनाथ में यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अप्रैल माह से लेकर अभी तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिना ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, यूनिफॉर्म, फायर एक्सटिंग्यूसर, मेडिकल किट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के न होने पर कुल 409 वाहन चालकों के चालान किए गए। उनसे 11.03 लाख रुपये प्रशमन शुल्क के रूप में वसूले गए। संवाद