रुद्रप्रयाग। भाजपा जिला कार्यालय में सांसद खेल महोत्सव 2025 की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। गढ़वाल संयोजक व पूर्व विधायक मुकेश कोली ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 12 से 25 दिसंबर तक तीन चरणों में होगा।
इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाना तथा ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करना है।
सह संयोजक विपिन कैंथोला, रघुवीर सिंह बिष्ट और विक्रम कंडारी ने कहा कि यह महोत्सव स्थानीय व पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देगा और फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रांग इंडिया के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएगा। विधायक आशा नौटियाल ने इसे जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अवसर देने वाला बताया।
जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरुण चमोली एवं राय सिंह राणा ने किया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।