चिरबटिया में दो साल से बंद पड़े राजकीय औद्योगिक संस्थान को दोबारा संचालित करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने जल्द मांगपूर्ति नहीं होने पर भूख हड़ताल व चक्काजाम की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ यूकेडी ने भी ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष सैन सिंह मेहरा, जन विकास संसथान चिरबटिया के अध्यक्ष बैसाखी लाल, ग्राम प्रधान दिनेश कैंतुरा, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, कमल सिंह का कहना था कि 29 वर्ष तक संस्थान के विधिवत संचालन के बाद प्रदेश सरकार द्वारा बिना कारण इसे दो वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा संस्थान के भवन निर्माण के लिए 20 नाली भूमि भी मुहैया कराई गई है। बावजूद इसके भवन निर्माण के बजाय संस्थान को बंद कर दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दर्शनी पंवार, विक्रम पंवार, बीरेंद्र कंडवाल, अर्जुन मेहरा, गुमान सिंह कैंतुरा, कमला देवी आदि मौजूद थे।