फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 कर्मियों को हटाने के विरोध में आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आउट सोर्सिंग मेट/बेलदार कर्मचारी संघ, लोक निर्माण विभाग ने हटाए गए 71 कर्मचारियों की बहाली समेत अन्य मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट में धरना दिया। मौके पर शासन व विभाग पर कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मांगपूर्ति न होने पर आगामी 13 अगस्त को गैरसैंण कूच का निर्णय भी लिया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रांतीय महामंत्री सुबोकांत, प्रचार मंत्री हरीश कुमार व जिलाध्यक्ष सुरजी देवी के नेतृत्व में आउट सोर्सिंग मेट/बेलदार कर्मचारी कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां पर नारेबाजी के साथ कर्मचारियों ने धरना शुरू किया। प्रांतीय पदाधिकारियों का कहना था कि शासन व विभाग की ओर से उनका शोषण किया जा रहा है। कोरोनाकाल में विभाग के रुद्रप्रयाग, गैरसैंण समेत अन्य डिवीजनों से 71 कर्मियों को हटाया गया है, जो अनुचित है। मेट/बेलदार न्यूनतम मानदेय पर काम कर रहे हैं। बावजूद इसके विभाग ठेकेदारी प्रथा के जरिए कर्मियों का निरंतर शोषण कर रहा है। आंदोलनकारी कर्मियों ने 12 अगस्त तक मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे गैरसैंण विस में श्रमिक बचाओ संकल्प महारैली की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें